अंतरराष्ट्रीय खबरें : अमेरिका- इज़रायल की सयुंक्त कार्यवाही में ईरान के सर्वोच्च लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत, ईरानी मिडिया ने की पुष्टि,

अंतरराष्ट्रीय ख़बरें

डिजिटल डेस्क,सत्य का सामना, नई दिल्ली। इजरायल-अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत हो गई। ईरानी मीडिया ने पुष्टि की है कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई अब नहीं रहे। शनिवार को जब इजरायल-अमेरिका ने ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला किया, तब खामेनेई अपने दफ्तर में मौजूद थे।

 

 

इजरायल-अमेरिका ने जब तेहरान स्थित खामनेई के परिसर पर मिसाइलें गिरानी शुरू की, तब वह अपने आवास में बने हुए ऑफिस में ही बैठे हुए थे। इस हमले में खामनेई के परिवार के सदस्यों की भी जान चली गई है। ईरान सरकार ने इस अपूरणीय क्षति पर 40 दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *