राजधानी रायपुर / सुदखोरी, आर्म्स एक्ट, और मारपीट जैसे धाराओं में फरार चल रहे तोमर बंधुओ को एक और झटका लगा है, बुधवार को सेशन कोर्ट ने तोमर बंधुओ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है….
वीरेंद्र और रोहित तोमर पिछले दो महीने से फरार चल रहे है दोनों की गिरफ्तारी के लिए रायपुर एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह ने पांच पांच हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। लगातार फरार होने के कारण पुलिस ने कोर्ट से उनकी सम्पति कुर्क करने की मांग की थी जिसे अब मंजूरी मिल गयी है कोर्ट ने तोमर बंधुओ के चार संपत्ति को कुर्क करने का आदेश क्लेक्टर को भेजा है जिस पर तहसीलदार को आगे की कार्यवाही की जिम्मेदारी सौपी गयी है…..
दूसरे पक्ष ने उठाई आपत्ति
तोमर बंधुओ के वकील ने कोर्ट के आदेश पर आपत्ति जताते हुए कहा है की उनके द्वारा 18 अगस्त को आवेदन क्या गया था जिस पर 20 अगस्त को सुनवाई होना था ऐसे में दूसरे पक्ष का बिना सुने कुर्की आदेश जारी करना न्याय संगत नहीं है…
