आज का राशिफल :11 फरवरी, दिन बुधवार

मेष राशि :- महत्वपूर्ण विषयों से ध्यान भटक सकता है।तनाव और विवादित वार्तालाप मानसिक शांति को भंग कर सकते हैं।कार्य कुशलता प्रभावित होगी।भावनात्मक संबंधों से प्रेम सद्भाव मिलेगा।स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।
वृषभ राशि :- कार्य कारी संबंधों में आपसी सहयोग और व्यवस्थाओं की नई रूपरेखा बनेगी।प्रेम संबंधों में निकटता महसूस करेंगे।विरोधियों की बातों को नजरअंदाज करना होगा।उच्च अधिकारियों का समर्थन रहेगा।
मिथुन राशि :- मानसिक तौर पर बदलाव के लिए तैयार रहें।स्थिति आपके विपक्ष में बन सकती हैं।कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।आर्थिक रूप से व्यव भार बढ़ने से पूंजी की कमी महसूस करेंगे।
कर्क राशि :- बन रही ऊर्जा को सकारात्मक कार्य में लगाना होगा।दूसरों के कार्यों में सहयोग के साथ अपने कार्यों को भी महत्वपूर्ण समझना होगा।भावनात्मक जिम्मेदारी लेने से बचे।प्रमोशन के लिए उच्च अधिकारियों से बातचीत करने का सही समय है।
सिंह राशि :- व्यवस्थाओं के आधुनिकरण के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।कार्यस्थल पर आपके विचारों और कार्यों को महत्व मिलेगा।भावनात्मक संबंधों में थोड़ी वैचारिक दूरी रह सकती हैं।वाणी में मधुरता और कार्यों में उदारता रखनी होगी।
कन्या राशि :- पुराने महत्वपूर्ण कार्य पूरे करने का सही समय है।मानसिक तौर पर दृढ़ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।भाग्य की मदद से खोया हुआ या अटका हुआ धन मिलने की संभावना बन रही है।प्रयास करने होंगे उग्र व्यवहार से बचे।
तुला राशि :- भावनात्मक संबंधों या तनावपूर्ण स्थितियों में वाणी से नियंत्रण हटने का खतरा रहेगा।सावधानी रखनी होगी।परिवार के साथ धार्मिक यात्रा मन की स्थिति में बदलाव लाने में सहायक हो सकती है।आर्थिक जोखिम लेने से बचना होगा।
वृश्चिक राशि :- एक साथ कई कार्यों में ऊर्जा लगाने की अपेक्षा किसी एक लक्ष्य को विधिवत पूरा करना बेहतर रहेगा।आर्थिक लाभ उच्च कोटि की रह सकते हैं।स्नेह संबंधों और मित्रों के प्रति आज दिखाई उदारता भविष्य के लिए बेहतर रहेगी।
धनु राशि :- विरोधी व्यवस्था को बाधित कर सकते हैं।न्याय पाने के लिए इंतजार करना होगा।उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलना मुश्किल रहेगा।भावनात्मक संबंधों से आर्थिक मदद मिल सकती है।विवादों से दूरी बनाएं।
मकर राशि :- आर्थिक जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ-साथ में आय भी उच्च स्तर की रहने की संभावना है।शिक्षा के क्षेत्र में एकाग्रता भंग होने से पुर्व में अर्जित महत्वपूर्ण बढ़त कम हो सकती है।नियम विरुद्ध कार्य करने से बचना होगा।
कुंभ राशि :- लगातार भाग दौड़ बनी रहेगी।नए वाहन और घर को लेकर परिवार में विचार विमर्श होगा।माता पिता से बातचीत में विनम्रता बनाए रखनी होगी।उनके स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।पूर्व में किए निवेश लाभकारी रहेंगे।
मीन राशि :- समय पक्ष का है।लापरवाही और आलस्य दिखाने से बचना होगा।उच्च अधिकारियों की निगाह में सम्मान बढ़ेगा।भाई बहनों से बातचीत में उनकी समस्याओं को महत्व दें।ससुराल पक्ष से संबंध सुधारेंगे।
