राशिफल 29 दिसंबर : कैसा होगा दिन किसके चमकेंगे किस्मत के सितारे जाने आज का दैनिक राशिफल….

राशिफल

 

 

आज का राशिफल 29 दिसंबर: सत्य का सामना

 

 

मेष राशि :- आज किसी पुरानी बातों को लेकर परेशानी हो सकती है।बीती बातों को भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करें,वरना आप खुद ही परेशान होंगे।आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।जिस वजह से मन थोड़ा संतुष्ट रहेगा।परिवार पर खर्च हो सकता है।

 

वृषभ राशि :- आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।आज आप दूसरों के सामने अपनी बात को अच्छी तरह रख पाएंगे।आज आपके लिए छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं।ऑनलाइन काम करने वालों के लिए दिन खास रहेगा।कागजी काम निपटाने यानी डॉक्यूमेंट आधारित काम करने में सफल रहेंगे।किसी पुराने दोस्त से बातचीत करियर में नए रास्ते खोल सकती है।

 

मिथुन राशि :- आज प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच विचार कर सकते हैं।साथ ही आज आपका धन संचय पर ध्यान केंद्रित रहेगा।पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।झगड़े की बजाय शांति से बातचीत करें।समस्या का हल निकल आएगा।

 

कर्क राशि :- आज अपनी मीठी बातों के जरिए धन कमा सकते हैं।आपका अच्छा व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा।साथ ही आज आप कुछ जरूरी चीजों पर खर्च होगा।लेकिन भावुक होकर जरूरत से ज्यादा खरीदारी न करें।वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।

 

सिंह राशि :- आज पैसों की प्लानिंग करेंगे।जरूरी खर्चों और लंबी अवधि के निवेश पर ध्यान देंगे।आज छुट्टी के दिन अपनों से दूर होने का अहसास हो सकता है।व्यापारियों की कमाई अच्छी रहेगी,लेकिन खर्च भी ज्यादा होंगे।

 

कन्या राशि :- आज पूरी तरह से छुट्टी के मूड में रह सकते हैं।आज किसी पार्टी में भी जा सकते हैं।पार्टियों में आपका जलवा रहेगा।अपनी बातों से लोगों को हंसाएंगे।सामाजिक संबंध मजबूत होंगे।कामकाज के लिए भी ऐसी मुलाकातें फायदेमंद रहेंगी।

 

तुला राशि :- आज छुट्टी के दिन भी काम करना पड़ सकता है।व्यापारी वर्ग जरूरी सामान खरीदेंगे।अनुभवी लोगों से बातचीत से नए विचार आएंगे।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।पैसों के मामले में समय अच्छा है।

 

वृश्चिक राशि :- आज छुट्टी मनाना चाहेंगे।यानी आज आप अपनी छुट्टी का पूरा आनंद लेंगे।कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे।बड़ों का सम्मान करें।मेहनत रंग लाएगी।ऐसा कुछ सीखेंगे जो काम को आसान बना देगा।आर्थिक लाभ के योग भी दिखाई दे रहे हैं।

 

धनु राशि :- आज अपने कामों को गंभीरता से पूरा करेंगे। कड़ी मेहनत और भविष्य की योजनाएं मुश्किलों से निजात दिलाएंगी।साथ ही आज आप पुराना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे।धन संबंधी बातें को थोड़ा गुप्त रखें।

 

मकर राशि :- आज ज्यादा बोलने से बचना चाहिए।आज किसी बात को लेकर आपका जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।लेकिन ग्राहकों से उलझने से बचें।छुट्टी के दिन थोड़ा आराम करना पसंद करेंगे।

 

कुंभ राशि :- आज सेहत पर ध्यान देंगे।आपके लिए आज योग और व्यायाम करना लाभकारी रहेगा। जो लोग किराए पर संपत्ति देने का काम करते हैं उनकी आमदनी अच्छी हो सकती है।

 

मीन राशि :- आपकी रुचि आज कलात्मक कार्यों में रहने वाली है।साथ ही आज आपको नए प्रोडक्ट बनाने से खुशी मिलेगी।आज दोस्तों के साथ मिलकर आप काफी अच्छा समय बीताएंगे।आज कुछ जरुरी चीजों पर आपको खर्च करना पड़ सकता है।

 

👉 वैदिक ज्योतिष और लाल किताब पर आधारित जन्मपत्रिका और वर्षफल बनवाने के लिए सम्पर्क करें।*

 

👉 माता रानी का जागरण, माता रानी की चौकी, बालाजी कीर्तन जागरण, खाटु श्याम बाबा जागरण कीर्तन भजन संध्या, संगीतमय सुंदरकांड, अखंड रामायण पाठ महामृत्युंजय, गायत्री मंत्र पाठ आदि किसी भी तरह के धार्मिक प्रोग्राम करवाने के लिए संपर्क करें*

 

 

Lal Kitab Astrologer & Vastu Consultant Pt.Rajesh Purohit

 

For appointment

 

call on 94176-21000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *