रायपुर : न्यू ईयर की पार्टी में खपाने का था इरादा, पुलिस की सयुंक्त कार्यवाही ने किया सपना चकनाचूर, एक किलो के अधिक अफीम के साथ पकड़ाया आरोपी…

खबरें आज की राजधानी रायपुर

रायपुर राजधानी में पुलिस को मिली बड़ी सफलता….

 

डिजिटल नेटवर्क /रायपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 1.075 किलोग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नव वर्ष के दौरान आयोजित होने वाली पार्टियों में अफीम सप्लाई करने की तैयारी में था। जब्त मादक पदार्थ और मोबाइल फोन सहित कुल मूल्य लगभग 5.50 लाख रुपये बताया गया।

 

फोटो : गिरफ्तार आरोपी(image source:social midia)

25 दिसंबर को मिली गोपनीय सूचना के बाद पुलिस टीम डी.डी. नगर क्षेत्र स्थित पार्थिवी प्रोविन्स के आगे सड़क किनारे पहुंची, जहां संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दिलबाग सिंह, निवासी पार्थिवी प्रोविन्स सरोना बताया। तलाशी के दौरान उसके पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम बरामद हुआ।

 

मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में लगातार ड्रग तस्करी से जुड़े नेटवर्क पर निगरानी रखी जा रही है और मुखबिरों के जरिए जानकारी एकत्र की जा रही है।

 

 

आरोपी के खिलाफ थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 613/25 के तहत एनडीपीएस एक्ट में अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है, ताकि सप्लाई नेटवर्क और अन्य जुड़े लोगों की जानकारी प्राप्त की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *