राजधानी रायपुर / डिजिटल डेस्क /सत्य का सामना / आज सुबह दलदल सिवनी इंदिरा स्मृति गार्डन के पास मोबाइल चोरी का मामला सामने आया है। 25 वर्षीय युवती जब अपने परसुलीडीह स्थित अपने आवास से काम के लिए निकल रही थी तभी एक 20 वर्षीय युवक युवती का मोबाइल छीन फरार हो गया, युवती के चीखने के बाद कार में सवार एक युवक ने लड़के का पीछा किया और उसे इंदिरा स्मृति उद्यान के पास पकड़ा जहाँ चोरी गए मोबाइल को बरामद कर लिया गया, मामले की सूचना देने पे पुलिस तत्काल मौक़े पे पहुंच कर आगे की कार्यवाही कर मामले की जाँच कर रही है…..

दलदल सिवनी इंदिरा स्मृति वन से लगे हुए क्षेत्रों में चोरी की वारदात अक्सर होती रहती है, पुलिस अपनी कार्यवाही करती है लेकिन चोरो के हौसले बुलंद है आजकल सुबह सुबह दिन दहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देते है…

