नई दिल्ली /डिजिटल डेस्क / दिल्ली के दिल लालकिला में धमाके से पुरा देश को झटका लगा है। धमाके अब तक 8 निर्दोष लोगो की जान गई है वही करीब 20 से अधिक लोग घायल हुए है।
धमाका जब हुआ तब लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर -1 के पास खड़ी एक i20 कार में जोरदार विस्फोट हुआ धमाका इतना जोरदार था की कार के परखच्चे उड़ गए। आसपास के खड़े गाड़ियों में आग लग गई। बताया जा रहा है धमाका इतना जोरदार था की पुरे इलाके में इसकी गूंज सुनाई दी…

धमाके के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस, एनआईए, एनएसजी और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके को सील कर दिया गया. आसपास के सभी CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा सके…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गृह मंत्री अमित शाह ने घटना की जानकारी ली है और अधिकारियों को तेजी से जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं. गृह मंत्रालय ने दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है. फिलहाल किसी संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन जांच एजेंसियां हर संभव कोण से सुराग तलाश रही हैं…
