मुंबई ब्रेकिंग : हिंदी वेब सीरीज “जामताड़ा” से चर्चा में आये मराठी एक्टर सचिन चंदवाड़े ने की आत्महत्या..

इंटरटेनमेंट खबरें आज की

मुंबई /डिजिटल डेस्क /सत्य का सामना / मुंबई मायानगरी एक चमकता हुआ शहर जिसमें करोड़ो लाखो लोग अपनी किस्मत आजमाते है और उन करोड़ो लाखो लोगो में से कुछ को सफलता मिलती है बाकि गुमनामी के अँधेरे में खो जाते है और जिनको मिलता है इतना की वो पचा नहीं पाते और किसी को इतना भी नहीं मिल पाता की वो चैन से मर नहीं पाते।

आज हम एक ऐसे युवा अभिनेता के बारे में बात करने जा रहे है जिन्होंने कम उम्र में अपनी पहचान बनाई और कम उम्र में ही दुनियां को छोड़ दिया, मराठी एक्टर सचिन चंदवाड़े जो बहुत जल्द सुर्खियों में आए और जल्द ही दुनियां को अलविदा कह दिया…

 

फेमस हिंदी वेब सीरीज ‘जामताड़ा 2’ में नजर आए मराठी एक्टर सचिन चंदवाड़े का 25 साल की उम्र में आत्महत्या से निधन हो गया। उन्हें उनके अपार्टमेंट में फांसी पर लटका पाया गया। जलगांव के परोला जिले के रहने वाले सचिन पुणे आईटी पार्क में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। सचिन को बचपन से ही अभिनय का शौक था और वह अपनी नई मराठी फिल्म ‘असुरवन’ की रिलीज की तैयारी कर रहे थे।

 असुरवन’ का मोशन पोस्टर शेयर किया

अपनी मौत से पांच दिन पहले, सचिन ने अपनी आगामी मराठी फिल्म ‘असुरवन’ का मोशन पोस्टर शेयर किया था। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थे और अपने काम से जुड़ी तस्वीरें पोस्ट करते रहते थे। 23 सितंबर, 2022 को, सचिन ने ‘जामताड़ा 2’ के सेट से एक तस्वीर शेयर की। वह इस फेमस नेटफ्लिक्स सीरीज में एक कैरेक्टर रोल में नजर आए थे। पूजा मोइली और अनुज ठाकरे के साथ असुरवन में उनका बड़ा रोल था। सचिन रामचंद्र अंबट की निर्देशित यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है। सचिन के निधन की खबर आने से पहले ही फिल्म का प्रमोशन शुरू हो गया था। ऐसा लग रहा था कि वह इस थ्रिलर फिल्म के मेन किरदारों में से एक होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *