राजस्थान ब्रेकिंग : लालच में डूबा मनुष्य मरती इंसानियत, अपराधियों ने बुजुर्ग मजदूर महिला के दोनों पैर काटे..

राजस्थान

राजस्थान/डिजिटल डेस्क / कलयुग में मनुष्य ने हैवान का रूप धारण कर लिया हैँ लालच में आकर ऐसे वारदातो को अंजाम दे रहा हैँ जिसकी कल्पना करना मुश्किल हो गया हैँ, अभी ऐसा एक मामला सामने आया हैँ जिसमें चोरो ने बुजुर्ग महिला के पैर में पहनी चांदी को देख समान तो ले उड़े और साथ ही उक्त महिला के दोनों पैर काट डाले, लालच में कलयुगी मनुष्य हैवान बन चुका हैँ…

 

 

राजस्थान के गंगापुर सिटी से गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज और दहला देने वाला मामला सामने आया. यहां मजदूरी करने आई एक महिला के साथ क्रूरता की हदें पार कर दी गईं. अज्ञात शख्स ने महिला के दोनों पैर काटकर करीब डेढ़ किलो वजनी चांदी के कड़े लूट लिए. इस जघन्य वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पीड़ित महिला की पहचान कमला देवी के रूप में हुई है, जो बामनवास के सीतोड़ गांव की रहने वाली हैं और मेहनत-मजदूरी करके अपना गुज़ारा करती हैं..

 

 एसपी ने खुद संभाला मोर्चा, जांच टीम गठित

हमलावर ने डेढ़ किलो वजनी चांदी के कड़े निकालने के लिए कुल्हाड़ी या धारदार हथियार का इस्तेमाल किया, जो उसकी क्रूरता की हद दिखाता है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने खुद मोर्चा संभाला है. एसपी अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि उन्होंने तत्परता दिखाते हुए विशेष टीमों का गठन किया है. पुलिस अब तकनीकी पहलुओं (जैसे मोबाइल डेटा) का इस्तेमाल करते हुए जानकारी जुटा रही है. कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस टीमें आरोपियों की तलाशी के लिए रवाना हो गई हैं. यह वारदात न महिलाओं की सुरक्षा और अपराधियों के हौसले पर गंभीर सवाल खड़े करती है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *