
राजधानी रायपुर /सत्य का सामना / छत्तीसगढ़ शासन एक बार फिर से प्रदेश के किसानो के हितो को ध्यान में रखते हुए अपने वादों को पुरा करते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए कल मंत्रालय में हुए बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले किये…

सीएम साय ने कहा की प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 लाख किसानो को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 सौ रूपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जायेगा। धान खरीदी 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक संचालित रहेगी…
