डिजिटल डेस्क, सत्य का सामना / पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के राजधानी में बम धमाके से पूरा इलाका हिल गया है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक करीब 10 लोगो की मौत हो चुकी है एवं सैकड़ों लोग घायल है….

मिडिया से मिली जानकारी के अनुसार, क्वेटा में जरघून रोड के पास हुआ बम ब्लास्ट इतना भयानक था कि हर तरफ धुआं ही धुआं देखने को मिल रहा है। धमाके के बाद फायरिंग भी शुरू हो गई। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है।
आत्मघाती हमला
पाकिस्तानी न्यूज चैनल डॉन के अनुसार, क्वेटा में हुए जोरदार बम धमाके में 10 लोगों की जान चली गई। यह एक आत्मघाती हमला था, जिसमें सुसाइ़ड बॉम्बर की भी मौत हो गई है।
हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बम ब्लास्ट का मंजर साफ देखा जा सकता है। हमले में 32 लोग बुरी तरह से घायल हैं। बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मोहम्मद काकर के अनुसार,
हमले में घायल लोगों को क्वेटा के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। क्वेटा सिविल अस्पताल, बलूचिस्तान मेडिकल कॉलेज अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।
