डिजिटल डेस्क / सत्य का सामना / राजधानी रायपुर / अभी अभी सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है जहाँ बीजेपी सरकार में मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े और उनके पति ओमप्रकाश रजवाड़े को जान से मारने एवं करोड़ो रूपये के केस में फ़साने की धमकी मिली है। बीजेपी नेता के शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है….

आइये विस्तार से जाने क्या है मामला
बीजेपी नेता रवि यादव ने बताया की सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में रहने वाले रविन्द्र यादव ने पहले तो महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े और उनके पति को अशब्दो का प्रयोग करते हुए गालीगलौच किया और मना करने के बाद भी कहाँ की मंत्री और उसके पति सामने आए तो जान से मार दूंगा और 40 से 50 करोड़ के झूठे केस में फ़साने की धमकी दी। इसके बाद वह बाइक से फरार हो गया। मामले को देखते हुए रवि यादव ने पुलिस को सूचना दी और रिपोर्ट दर्ज करवाई पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है….
