राजधानी ब्रेकिंग :सत्य का सामना / रायपुर के कांपा इलाके में लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया हैँ आपको यह जानकर हैरानी होगी की लूट की फर्जी कहानी गढ़ने वाला कोई और नहीं खुद व्यापारी चिराग जैन था जिसने देनदारी के पैसों से बचने के लिए पुलिस और जनता को गुमराह किया था आइये विस्तार से जानते हैँ पुरा मामला….

विधानसभा इलाके में रहने वाले चिराग जैन ने पुलिस में यह रिपोर्ट लिखवाई थी की दोपहर 12 बजे तीन नकाबपोश युवकों ने कट्टा और चाकू दिखाकर उससे तीन सोने की अंगूठी और 15 लाख नगदी लिए व्यापारी ने यह भी कहा की एक ने नकाब पहना था और दो युवक ने चेहरे पे कुछ भी नहीं ढका था…
15 लाख की लूट और तैयारी नहीं.
जाँच में पुलिस ने यह भी पता लगाया की कोई 15 लाख की बड़ी रकम की लूट करेगा तो वह बड़ी तैयारी से घटना को अंजाम देगा लेकिन व्यापारी निखिल जैन का बयां की एक युवक का चेहरा ढका था दो युवकों ने चेहरे पे कुछ नहीं यहाँ से बात पलटी और पुलिस ने गंभीरता से अन्य तथ्यों की जाँच की….

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताई पुरी कहानी
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंन्स करते हुए घटना का खुलासा किया और कहा की यह पुरी तरह से फर्जी हैँ, क्राइम एसपी संदीप मित्तल, DSP संजय सिंह, CSP नरेश पटेल, और अविनाश देवागन के सयुंक्त जाँच के रिपोर्ट में पता चला की पीड़ित अपने बयां में कायम नहीं हैँ और बार बार बयां से मुकर रहा हैँ तब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पुरी सच्चाई बाहर आयी……
पुलिस करेंगी निखिल जैन पे कार्यवाही
पुलिस कारोबारी पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। उसके खिलाफ कोर्ट में फर्जी रिपोर्ट लिखाने और लूट की सूचना देने का इस्तगासा पेश करेगी। कोर्ट के निर्देश के बाद ही कारोबारी पर केस दर्ज किया जाएगा। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि वालफोर्ट निवासी चिराग जैन की बोरवेल पार्ट्स सप्लाई की देवेंद्र नगर और स्टेशन रोड पर दुकान है। वह देवेंद्र नगर स्थित दुकान संभालता है। उसने कारोबार के सिलसिले में ओडिशा के कारोबारी से 15 लाख रु. लिया था।
