सत्य का सामना /लखनऊ में कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी सिंगर व डांसर अंजलि राघव की कमर छूने के मामले में भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने माफी मांगी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के स्टेटस पर लिखा- ‘अंजलि जी व्यस्त शेड्यूल की वजह से मैं आपका लाइव नहीं देख पाया। मुझे जब इस बात की जानकारी हुई, तो बुरा लगा। मेरा आपके प्रति कोई गलत इंटेंशन नहीं था, क्योंकि हम लोग कलाकार हैं, इसके बावजूद मेरे व्यवहार से आपको तकलीफ हुई हो तो मैं माफी मांगता हूं।’

वहीं, एक्ट्रेस अंजलि राघव ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर पवन सिंह की माफी का स्टेटस लगाते हुए लिखा है- ‘पवन सिंह जी ने अपनी गलती की माफी मांग ली है। वो मुझसे बड़े हैं और सीनियर आर्टिस्ट हैं। मैंने उन्हें माफ कर दिया है। मैं इस बात को और आगे नहीं बढ़ाना चाहती हूं। जय श्री राम।

