धमतरी /सत्य का सामना / क्या इंसान की जिंदगी खिलौना बन चुका है या किसी इंसान की जिंदगी का कोई मोल नहीं है, ताज़ा मामला धमतरी का है जहाँ युवकों द्बारा माचिस की डिब्बी मांगने से विवाद हो गया और सिरफिरे युवकों ने रायपुर से धमतरी गए तीन युवकों की जान ले ली…..

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार बीती रात रायपुर के तीन युवक सुरेश तांडी उम्र 34 वर्ष नितिन तांडी उम्र 32 वर्ष आलोक ठाकुर उम्र 28 वर्ष धमतरी थाना अर्जुनी गांव सेमरा अपने दोस्त राहुल से मिलने गए थे और देर रात सभी एक ढाबे में खाना खाने रुक गए तभी वहां कुछ युवक पहले से मौजूद थे..

मिली जानकारी के अनुसार जब युवक अन्नपूर्णा ढाबे में खाना खा रहे थे तभी युवकों ने माचिस की डिब्बी मांगी वही से विवाद हुआ और तीनो युवकों को खंजर नुमा हथियार से हमला किया गया रायपुर निवासी तीनो युवकों की मौक़े पे मौत हो गई और दो युवकों ने भाग कर अपनी जान बचाई…..
