कलयुगी ज़माने में कैश ले के चलना पड़ा भारी, व्यापारी से सोने सहित 15 लाख की कांपा इलाके में हुई लूट……

खबरें आज की क्राइम

राजधानी रायपुर / राजधानी मे क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है सुनसान इलाके कैश रख के चलना अपनी जान माल को नुकसान की कोई गारंटी नहीं है कब कोई चाकू टिका दे कब कोई कट्टा चला दे न ही जीवन की गारंटी न ही माल की, राजधानी रायपुर के कांपा इलाके मे हुई 15 लाख के लूट की घटना इसका सबूत दे रही है…

 

फोटो : मौक़े का मुआयना करती पुलिस

घटना करीब दोपहर 12 बजे की है चिराग जैन नाम के युवक की बोरवेल पार्ट्स की दुकान रेल्वे स्टेशन मे है रोज की तरह वह विधानसभा स्थित अपने घर से दुकान के लिए निकले थे तभी अचानक कांपा के पास बाइक पे सवार तीन युवकों ने उन्हें ओवरटेक किया और कार रुकवाई जिसमें एक आरोपी नकाब पहना था जबकि दो आरोपियों ने चेहरा नहीं ढका था

 

फोटो : घटना स्थल जहाँ पे हुई लूट (कांपा )

 

धमकी देते हुए उन्होंने चिराग को चाकू और कट्टा टिकाते हुए धमकाया और सोने की तीन अगूंठी सहित 15 लाख लूट कर फरार हो गए, पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल पहुंची और घटना स्थल की जाँच की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जाँच की जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *