कनाडा / कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफ़े पर फिर से फायरिंग की खबर सामने आई है। सोशल मिडिया पर कुछ गैंगस्टरो ने पोस्ट करते हुए घटना की जिम्मेदारी ली है।
मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसी इस खबर को अपने ओर से वैरिफाई कर रही है, कनाडा के सूरे में कपिल शर्मा के कैप्स कैफ़े में फायरिंग का मामला है, घटना की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लो और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है…

इससे पहले 10 जुलाई को कपिल के कैफे पर हुई थी फायरिंग
इससे पहले 10 जुलाई को कनाडा के सर्रे में स्थित कपिल शर्मा के नए रेस्तरां पर गोलीबारी हुई थी. फायरिंग के एक दिन बाद कैफे प्रबंधन ने ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट में कहा कि वे इस झटके से उबर रहे हैं, लेकिन हिंसा के खिलाफ उनका रुख दृढ़ है. कैफे की टीम ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक बयान साझा किया.
