Raksha Bandhan 2025 Shubh Muhurt: सनातन परंपरा में भाई और बहन के पवित्र रिश्ते से जुड़े रक्षाबन्धन पर्व का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. आज 09 अगस्त 2025, शनिवार के दिन यह पर्व पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जा रहा है. सावन महीने की पूर्णिमा के दिन पड़ने वाले इस पावन पर्व का बहनों को पूरे साल इंतजार बना रहता है. श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाए जाने के कारण यह श्रावणी पर्व भी कहलाता है, जिसका संबंध जनेउ की पूजा और उसे बदलने से है..

शुभ मुहूर्त
लाभ काल- प्रातः 10:15 से दोपहर 12:00 बजे
अमृत काल-दोपहर 1:30 से 3:00 बजे
चर काल- सायं 4:30 से 6:00 बजे
