नई दिल्ली / बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की बीते रात बीते रात आपसी विवाद के बीच हत्या हो गई है इस घटना के बाद कुरैशी परिवार में मातम का माहौल छा गया है…..

आसिफ कुरैशी दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में, भोगल के चर्च लेन में रहते थे, जहां रात में उनके पड़ोसी दो लड़कों ने उनपर हमला कर दिया. वाहन खड़ा करने के विवाद के बीच गुस्से में आए आरोपी लड़कों ने धारदार हथियार से आसिफ के सीने पर वार किया गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. ज्यादा खून बह जाने की वजह से अस्पताल पहुंचने से पहेल ही आसिफ कुरैशी ने दम तोड़ दिया..
