सत्य का सामना / झारखण्ड / झारखण्ड के पलामू से राजा हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है, जहाँ घरवालों ने अपने बेटी के अफेयर का पता चलते ही उसकी शादी करवा दी घर वालों को लगा की समय के साथ सब कुछ ठीक हो जायेगा लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था, शादी के डेढ़ महीने बाद लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी और लाश को ठिकाने लगा दिया…

ब्वॉयफ्रेंड से करना चाहती थी लड़की शादी
पुलिस ने बताया कि लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती थी, लेकिन घरवालों ने दबाव डालकर उसकी किसी और से शादी करवा दी. डेढ़ महीने पहले हुए शादी के बाद लड़की ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को मारने का प्लान बनाया और 31 जुलाई को रास्ते से हटा दिया. मामला नवाजयपुर थाना क्षेत्र के सिंजों गांव का है।
डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी
पलामू पुलिस अधीक्षक रेशमा रमेशन ने बताया कि लड़की पलामू के नवाजयपुर थाना क्षेत्र के सिंजों की रहने वाली है. 22 जून को उसकी शादी सरफराज नाम के लड़के के साथ हुई थी. लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से दोनों अलग-अलग ही रह रहे थे. पुलिस ने बताया कि आरोपी पत्नी ने पति सरफराज को जंगल में बुलाया था. पति भी उससे मिलने पहुंच गया. मगर वहां पत्नी का बॉयफ्रेंड भी मौजूद था. जंगल में धोखे से बुलाकर पत्नी और प्रेमी ने पत्थरों से कुचलकर मार डाला…
यह भी पढ़े..
