नई दिल्ली / सत्य का सामना /पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत कल केंद्र सरकार 20वीं किश्त का ऐलान कर दिया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त 2025 को सुबह 11:00 बजे उत्तर प्रदेश के वाराणसी से इस किस्त को जारी करेंगे। इस मौके पर कुल ₹20,500 करोड़ रुपये की राशि लगभग 9.7 करोड़ किसानों के खातों में भेजी जाएगी।

पीएम किसान की 20वीं किस्त कब आएगी?
देशभर के करीब 9.7 करोड़ किसानों का इंतजार अब खत्म हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 2 अगस्त 2025 को किसानों के खातों में करीब 20,500 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे.पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी से 2 अगस्त को पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त (PM Kisan 20vi Kist) जारी करेंगे. यह ट्रांजैक्शन डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) के तहत होगा
पीएम किसान योजना क्या है?
पीएम किसान योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) की शुरुआत 2019 में हुई थी और अब तक सरकार 19 किस्तों के जरिए 3.69 लाख करोड़ रुपये से अधिक किसानों को ट्रांसफर कर चुकी है. पिछली यानी 19वीं किस्त फरवरी 2025 में ट्रांसफर की गई थी. सरकार हर चार महीने पर यानी अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर, और दिसंबर-मार्च में किस्त ट्रांसफर करती है…
