अहमदाबाद। न्यूज़ नेटवर्क। सत्य का सामना। टी 20 वर्ल्ड सुपर 8 के अहम मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनो से हरा दिया है और यह संकेत दे दिया है की मेहमान टीम को कोई भी हल्के में न ले..

टॉस जीत कर दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 187 रन का विशाल स्कोर बनाया, डेविड मिलर ने सबसे अधिक 63 रन की शानदार पारी खेली वही ब्रेविस ने 45 रन और स्टब्स ने नाबाद 44 रन की उपयोगी पारी खेली। भारत की ओर से सबसे ज्यादा तीन विकेट बुमराह को मिला…
188 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के पिछले प्रदर्शन को देख ऐसा लगा कि आसानी से यह मैच जीत जाएगी। ईशान किशन जल्दबाज़ी में गलत शॉट के चयन से आउट हुए, अभिषेक शर्मा कुछ गेंद खेल के चलते बने, सभी भारतीय बल्लेबाज़ आज फार्म में ही नहीं दिखे। शिवम दुबे ने जरूर कुछ अच्छे शॉट दिखाए लेकिन तब तब भारत के हाथ से मैच निकल चुका था। भारत 19 ओवर में 111 रन बना के ऑलआउट हो गई और भारत को 76 रनो से करारी हार थमा दी…
अब आगे क्या?
भारत को जिंबॉब्वे और वेस्टइंडीज से अब दोनों मैच हर हाल में जितने होंगे वो बड़े रन या विकेट के अंतर से क्योंकि 76 रनो की जो हार मिली है उससे भारत का रन रेट -3.800 पे चला गया है..
किस आधार पे तिलक और वाशिंगटन सुंदर को मौक़े?
वर्ल्ड कप के लिए ज़ब भारतीय टीम का चयन किया गया था तो 15 की स्क्वाड तब तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया था दोनों को चोट लगी थी लेकिन चोट से लौटने के बाद उन्हें मौका दिया जा रहा। अब सबसे बड़ा सवाल यह है की प्रदर्शन के आधार पर अगर ईशान किशन टीम में शामिल हुए जो की परफॉरमेंस दे रहे है तो फिर अभिषेक शर्मा तो लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे है उन्हें मौका क्यों?। अक्षर पटेल को क्यों बाहर बैठाया गया, किस आधार पे तिलक वर्मा को बार बार मौका दिया जा रहा है?
