राजधानी रायपुर /सत्य का सामना / राजधानी रायपुर में हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है जिसमें क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी पर क्रेड़ा इकाई ने 3% कमीशन का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है।

पत्र में क्रेड़ा इकाई ने यह साफ कहा है की नवनियुक्त अध्य्क्ष भूपेंद्र सवन्नी विभाग में नया सिस्टम बना कर 3% की मांग कर रहे है और नहीं देने पर दबाव बनाकर कार्य को रुकवाने और नोटिस देने फरमान जारी कर रहे है..

क्या बोले चेयरमैन
इस मामले में क्रेडा चेयरमैन भूपेंद्र सवन्नी ने कहा है की पुरे आरोप आधारहीन और निराधार है उन्होंने कांग्रेस पे यह आरोप लगाते हुए कहा की यह विपक्ष की मुझे बदनाम करने की साजिश है जिसे झूठे आरोप लगाकर मुझे फसाया जा रहा है…
