3 दिसंबर को दिखेगा रायपुर में क्रिकेट का रोमांच,आज शाम से टिकिट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू..

खबरें आज की रायपुर राजधानी

राजधानी रायपुर /सत्य का सामना / नवा रायपुर स्थित परसदा शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 3 दिसंबर को होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच के टिकिट की बिक्री आज शाम को 5 बजे से शुरू होगी। क्रिकेट प्रेमी www.ticketgenie.in एवं ticketgenie के माध्यम से टिकट की बुकिंग करवा सकेंगे….

 

 

जनरल स्टैंड के टिकिट 1500 से शुरू से शुरू होकर 3500 तक मिलेंगे। छात्रों को विशेष सुविधाएं मिलेगी उन्हें टिकिट 800 सौ रूपये में मिलेगी। एक आईडी से चार टिकिट बुकिंग कराई जा सकेगी…

 

 

छात्रों को ऑफलाइन टिकिट 24 से

 

छात्र एवं छात्राओं को बुढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में 24 नवम्बर से टिकिट दिया जायेगा। परिचय पत्र दिखाने पर छात्र 800 रूपये में टिकिट खरीद सकेंगे। छात्रों को पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर टिकिट मिलेगा…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *