अहमदाबाद/ गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया. इस विमान में 230 यात्रियों समेत 242 लोग सवार थे. क्रैश हुए विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार बताए जाते हैं..

गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया. इस विमान में क्रू मेंबर्स समेत 242 लोग सवार थे. हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे राहत और बचाव दल ने रेस्क्यू का कार्य शुरू कर दिया है. क्रैश हुए विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसमें केबिन क्रू समेत सभी 242 यात्रियों की मारे जाने की खबर आ रही है….
