लखनऊ/ भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है रिंकू की शादी समाजवादी पार्टी के सांसद प्रिया सरोज से होगी दोनों का रोका हो चुका है 8 जून को दोनों की रिंग सेरेमनी लखनऊ के एक होटल में होगी और फिर 18 नवंबर को सात फेरे होंगे ….

रिंकू की मंगेतर समाजवादी पार्टी (SP) की सांसद प्रिया सरोज हैं. 26 साल की सरोज ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मछलीशहर सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की थी. उन्होंने बीपी सरोज को 35850 वोटों के अंतर से हराया था. प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 को वाराणसी में हुआ था. प्रिया ने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली स्थित एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से आर्ट्स में स्नातक किया. फिर उन्होंने नोएडा में एमिटी विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की. प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं. तूफानी सरोज फिलहाल केराकत सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक हैं.
