दोहा/ भारतीय जेवलिन स्टार नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग 2025 के मेंस जेवलिन थ्रो टूर्नामेंट में 90 मीटर थ्रो करके इतिहास रच दिया है । नीरज चोपड़ा ने यह कारनामा अपने करियर में पहली बार किया उन्होंने पहली बार 90 मीटर का भाला फेंका । नीरज ने यह कारनामा अपने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर फेक कर की । यह नीरज चोपड़ा का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड है …..

भारत के भाला फेंक स्टार और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग में 2025 के अपने पहले इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं। भारत के एथलेटिक्स पोस्टर बॉय नीरज चोपड़ा किशोर जेना के साथ दोहा डायमंड लीग में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वहीं, गुलवीर सिंह (मेंस की 5000 मीटर) और पारुल चौधरी (महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज) भी इस स्पर्धा में भारत की तरफ से हिस्सा ली हैं।

