नई दिल्ली/सत्य का सामना / भारतीय सेना जब 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत दुश्मनों पे जवाबी कार्यवाही कर रही थी तभी उत्तरप्रदेश के कुशीनगर में 7 मई के बाद जन्मी नवजात बच्चियों का नाम उनके माता पिता ने सिंदूर रखा गया है । जब उनसे पूछा गया तब उन्होंने बताया कि हम जंग के मैदान में जा नहीं सकते है लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के नाम को रखकर एक देशभक्त होने का प्रमाण तो दे सकते है क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक कार्यवाही नही देश के दिल की एक जज्बात है ……

लड़कियों का नाम सिंदूर रखा
यूपी के कुशीनगर जिले में 7 मई के बाद जन्मी 17 लड़कियों का नाम सिंदूर रखा गया है. परिवार के लोगों का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सिंदूर केवल एक शब्द नहीं बल्कि एक भावना बन गया है. इसलिए उन्होंने अपनी बेटियों का नाम सिंदूर रखने का फैसला किया है. मदन गुप्ता ने भी अपनी नतिनी का नाम सिंदूर रखकर उसे भारतीय वीर जवानों को समर्पित करने का निर्णय लिया है. सेना के जवानों के प्रति ऐसा जज्बा कम ही लोगों में देखने को मिलता है.
