भारत आतंकवाद पे जीरो टॉलरेंस की नीति पे काम करेगा, निश्चित रूप से यह समय युद्ध का नहीं लेकिन आतंकवाद का भी नहीं, ऑपरेशन सिंदूर बेटियों को समर्पित, देश को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी…..

खबरें आज की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के बाद सोमवार (12 मई) को देश को संबोधित किया. पीएम श्री मोदी ने अपने संबोधन में पाकिस्तान को यह साफ संदेश दे दिया है कि भारत पाकिस्तान की किसी गीदड़भभकी से डरने वाला नहीं है. भारत कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल सहन नहीं करेगा…

 

पीएम श्री मोदी ने कहा, “भारत के ड्रोन, मिसाइलों ने पाकिस्तान में इतनी सटीकता से हमला किया, पाकिस्तानी वायुसेना के एयरबेस को नुकसान पहुंचाया, जिसपर पाकिस्तान को बहुत घमंड था. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत जवाबी कार्रवाई के पहले 3 दिनों में ही पाकिस्तान को इतना नुकसान पहुंचाया, जिसका उसे अंदाजा भी नहीं था.”

भारत की आक्रामक कार्रवाई के बाद बचने के रास्ते तलाशने लगा पाकिस्तान

उन्होंने कहा, “भारत की आक्रमक कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बचने के रास्ते तलाशने लगा. पाकिस्तान दुनियाभर में तनाव कम करने के लिए गुहार लगा रहा था और बुरी तरह से पीटने के बाद इसी मजबूरी में शनिवार (10 मई) की दोपहर को पाकिस्तानी सेना ने हमारे DGMO को संपर्क किया, लेकिन तब तक हम बड़े पैमाने पर आतंकी इंफ्रास्ट्रक्चर को तबाह कर चुके थे, आतंकियो को मौत के घाट उतार दिया गया था.”

पीएमश्री मोदी ने अपने संबोधन में पाकिस्तान की यह चेतावनी भी दी कि अभी भारत ने अपनी कार्रवाई को खत्म नहीं है. उन्होंने कहा, “हम पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों पर अपनी जवाबी कार्रवाई को अभी सिर्फ स्थगित किया है. आने वाले दिनों में हम पाकिस्तान के हर कदम को इस कसौटी पर मापेंगे कि वो क्या रवैया अपनाता है.”

 

पीएम मोदी की आठ महत्वपूर्ण बातें

(1) ऑपरेशन सिंदूर देश के बेटियों को समर्पित

(2) ऑपरेशन सिंदूर अभी सिर्फ स्थगित, पाक को हर कसौटी पे मापेंगे…

(3) ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों के तार 9/11 और लंदन में हुए हमले से जुड़े हुए

(4) परमाणु हमले की ब्लैकमेल से नहीं डरेंगे

(5) आतंकवाद और व्यापार एक साथ नहीं चलेंगे

(6) एक तरफ पानी दूसरी ओर खून नहीं बहने देंगे

(7) निश्चित रूप से ये समय युद्ध का नहीं , लेकिन आतंकवाद का भी नहीं …..

(8) अगर पाकिस्तान शांति चाहता हैं तो उसे अपने देश में पल रहे आतंक की फैक्ट्री को समाप्त करना होगा , नहीं तो पाकिस्तान खुद ही समाप्त हो जाएगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *