पाक/नई दिल्ली/ पहलगाम आतंकी हमले के बाद से जब से भारत ने कड़े रुख अख्तियार किया है पड़ोसी देश पाक में खलबली मची हुई है । पीएम श्री नरेंद्र मोदी ने सेना को खुली छूट दे दी है और भारत की तीनों सेना आए दिन लगातार युद्धाभ्यास कर रही है इससे पाकिस्तान और बेचैन हो गया है पाकिस्तान को पता है कि अगर युद्ध हुआ तो वह भारत के सामने टिक नहीं पाएगा….

युद्ध के डर से पाकिस्तान में अफरा तफरी मची हुई है पाक सेना के अधिकारी,जवान, नेता खुद और अपने अपने परिवारों को विदेश भेज रहे है ,पाक सेना के जनरल मुनीर ने भी अपने परिवार को यूरोप में भेज दिया है । वहीं पाक के सांसद शेर अफजल मरवत से जब एक पत्रकार ने पूछा कि भारत से जंग हुई तो क्या आप बॉर्डर जाएंगे इस पर शेर अफजल ने कहा कि मैं इंग्लैंड चला जाऊंगा और फिर पत्रकार में दूसरा सवाल किया कि पीएम मोदी को बॉर्डर पर तनाव कम करने के लिए पीछे हट जाना चाहिए इस पर शेर अफजल ने कहा कि मोदी क्या मेरे खाला (मौसी) का बेटा है जो पीछे हट जाएगा , पाक सांसद के बयां से सोशल मीडिया में खलबली मची हुई है …
