बॉर्डर में तनाव पाक शेयर मार्केट लुढ़का, निवेशक दशहत में कराची स्टॉक एक्सचेंज 7100 अंक लुढ़का….

शेयर बाजार

नई दिल्ली: पहलगाम हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ रहा है। इसका असर पाकिस्तान के शेयर बाजार पर दिख रहा है। यह हमला 22 अप्रैल को हुआ था। कराची स्टॉक एक्सचेंज का KSE-100 इंडेक्स 23 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच 7,100 पॉइंट यानी करीब 6 फीसदी गिर चुका है। इससे निवेशकों को काफी नुकसान हुआ है। जानकारों का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण निवेशक डरे हुए हैं।। वे अपना पैसा निकाल रहे हैं जिससे शेयर बाजार गिर रहा है।

 

30 अप्रैल को KSE-100 में भारी गिरावट आई। यह एक ही दिन में 3.09% गिर गया। इंडेक्स 3,545 पॉइंट गिरकर 111,326.57 पर बंद हुआ। यह हाल के हफ्तों में सबसे बड़ी गिरावट थी। LUCK, ENGROH, UBL, PPL और FFC जैसे बड़े शेयरों में भारी बिकवाली हुई। इन शेयरों ने मिलकर इंडेक्स को 1,100 पॉइंट से ज्यादा नीचे खींच दिया। आज इंडेक्स में कुछ सुधार हुआ। यह 2,785 पॉइंट या 2.5% बढ़कर 114,119 पर पहुंच गया। लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह सुधार अस्थायी हो सकता है।

 

 क्यों है सीमा पर तनाव

उनका कहना है कि जब तक दोनों देशों के बीच तनाव कम नहीं होता, तब तक बाजार में स्थिरता नहीं आएगी। 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर हमला हुआ था। आरोप है कि यह हमला पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने किया था। इस हमले के बाद भारत ने कड़ी कार्रवाई की है। सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है। अटारी में इंटिग्रेटेड चेक पोस्ट को बंद कर दिया गया है। हाई कमीशन में राजनयिक कर्मचारियों की संख्या कम करने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही सेना को फ्री हैंड दे दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *