यूपी/सत्य का सामना/ उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर में आज गंगा एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायुसेना के राफेल, जगुआर , मिराज जैसे लड़ाकू विमान आज अपना ऐतिहासिक ट्रायल करेंगी । शाहजहांपुर के गंगा एक्सप्रेसवे पे बना 3.5 किलोमीटर की हवाई पट्टी पे भारतीय वायुसेना अपने ताकत का प्रदर्शन करेगी …

एयर शो में राफेल से लेकर जगुआर और मिराज जैसे लड़ाकू विमान शामिल होंगे। इस एयर शो का उद्देश्य युद्ध या आपदा के समय इस एक्सप्रेसवे को वैकल्पिक रनवे के रूप में इस्तेमाल करना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 अप्रैल को शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी हवाई पट्टी का निरीक्षण किया था। यह देश की पहली ऐसी पट्टी होगी, जहां वायुसेना के लड़ाकू विमान दिन और रात में भी लैंडिंग कर सकेंगे। फाइटर प्लेन यहां पूर्वाभ्यास भी कर सकेंगे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से हवाई पट्टी के दोनों किनारों पर करीब 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
