राशिफल 24 अप्रैल: कैसा होगा दिन क्या कहता है आज का राशिफल आइए जाने..

राशिफल

सत्य का सामना/आज का पंचांग और राशिफल

 

दिनांक = 24-अप्रैल-2025

दिन = गुरुवार

संवत् = 2082

मास = वैसाख मास

पक्ष = कृष्ण पक्ष

तिथि= एकादशी तिथि आज दोपहर 02: 32 तक रहेगी

 

आज का राहूकाल:- दोपहर 01 : 30 से 03 ::00 तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें

 

 

मेष राशि :- अपने हुनर से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं।विरोधी आप की छवि धूमिल कर सकते हैं। सक्रिय रहें,व्यवसाय विस्तार के योग बनेंगे।नौकरी में मन कम लगेगा।धैर्य से काम लें।

 

वृषभ राशि :- आपकी दिनचर्या में बदलाव आएगा।क्षमता से अधिक मेहनत होगी।आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा।सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा।व्यापार विस्तार होगा।

 

मिथुन राशि :- लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।कारोबार विस्तार के योग हैं।धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे।जमीन जायदाद की खरीद संभव है।संतान के विवाह में देरी चिंता बढ़ा सकती है।

 

कर्क राशि :- आप के व्यवहार से लोग नाखुश रहेंगे।कार्य की अधिकता रहेगी।पिता से संबंध कमजोर होंगे।अध्ययन में रुचि की कमी रहेगी।किसी अजनबी से संबंध मजबूत होंगे।यात्रा के योग हैं।

 

सिंह राशि :- साझेदारी में लाभ होगा।पुराने मित्रों से भेंट होगी।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।व्यवसाय में परिश्रम अधिक होगा।संतान के स्वास्थ में सुधार होगा।

 

कन्या राशि :- बने बनाए कार्य बिगड़ सकते हैं।सूझ-बूझ से कार्य पूरे करें।वैवाहिक चर्चा सफल होगी।नए दोस्त बनेंगे।वाहन सुख संभव है।वाणी पर संयम रखें।

 

तुला राशि :- मित्रों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे।आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।विदेश जाने में अड़चनें आएंगी।जीवन शैली में बदलाव होगा।

 

वृश्चिक राशि :- कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे।माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिजनों की आर्थिक मदद करनी होगी।वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

 

धनु राशि :- निजी बातों को गुप्त रखें।अन्यथा मुश्किल बढ़ सकती है।धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे।आर्थिक निवेश के पूर्व अच्छी तरह विचार करें।वैवाहिक चर्चाएं सफल होंगी।

 

मकर राशि :- स्वास्थ्य में सुधार होगा।व्यस्तता के कारण कई कार्य देरी से पूरे होंगे।धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।नए संपर्क बनेंगे जो लाभकारी साबित होंगे।नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे।

 

कुंभ राशि :- आय से अधिक खर्च होगा।कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव की स्थिति बनेगी।प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए समय व्यस्तता एवं चुनौतीपूर्ण रहेगा।आर्थिक संकट बना रहेगा।

 

मीन राशि :- दिन की उपयोगिता समझें।जरूरी कार्य को टालने से बचें,आलस की अधिकता रहेगी।लापरवाही के चलते आर्थिक नुकसान संभव है।संतान के विवाह की चिंता बनी रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *