नई दिल्ली/सत्य का सामना/ पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से केंद्र सरकार कड़े एक्शन की तैयारी में है और चर्चा करने के लिए सर्वदलीय बैठक आज 24 अप्रैल को बुलाई गई है जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह कर सकते है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हालिया स्थिति का जायजा और कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते है । लेकिन सरकार की ओर से बैठक की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है ….

बता दे कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगो की जान गई है इस हमले की पूरे विश्व में निंदा हो रही है पूरा देश गमगीन है ऐसे में सरकार बड़ा फैसला ले सकती है ……
