राजधानी रायपुर/सत्य का सामना/ नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत के छत्तीसगढ़ प्रदेश में चुनाव संपन्न हो चुके है ।भारतीय जनता पार्टी ने पुरे प्रदेश में ऐतिहासिक जीत हासिल की है वही ग्राम पंचायतों में भी बीजेपी समर्थक सरपंच प्रत्याशियों ने भी शानदार जीत हासिल की है ।
ग्राम पंचायत बंगोली (मुरा) से जीत हासिल करने वाले से सरपंच निर्वाचित हुए उत्तम वर्मा ने हमसे बातचीत करते हुए बताया की मातृ शक्ति और कार्यकर्ताओ के मेहनत का ही ये परिणाम है की उन्हें यह जीत हासिल हुई है ।

केंद्र के और राज्य सरकार के योजना के अनुसार वह कार्य करते हुए जनता को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का कार्य करेगें। नाली निर्माण, कच्ची सड़को और जो भी जनता की मूलभूत समस्याएं होगी उन्हे उससे निजात दिलाने का पूरा प्रयास करेगें…..

