रायपुर : पुराने धुरंधरो से सजेगी आज महफिल, लगेंगे चौके छक्के, इंडिया मास्टर्स और वेस्टइंडीज मास्टर्स के बीच होगा मुकाबला….

रायपुर

रायपुर/सत्य का सामना/ इंटरनेशनल मास्टर्स लीजेंड टी 20 लीग का आरंभ हो 16 फरवरी से हो चुका है और इसका अंतिम मैच 22 मार्च को होगा । इस बार रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह क्रिक्रेट स्टेडियम में 7 मैच होंगे जिसमें रायपुर वासियों को क्रिकेट का रोमांच देखने मिलेगा……

 

रायपुर में टूर्नामेंट के 4 लीग मैच, दो सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहला मैच 8 मार्च को खेला जाएगा। भारतीय टीम मास्टर ब्लास्टर की कप्तानी में आईएमएल में खेलने उतरेगी। वहीं, उद्घाटन मैच 22 फरवरी को मुंबई में खेला गया वहीं, कुछ मैच राजकोट में भी खेले जाएंगे। पहले मैच में भारत और श्रीलंका के लीजेंड्स खिलाडिय़ों के बीच सामना हुआ। इस टूर्नामेंट का डिज्नी हॉट स्टार और कलर्स सिनेप्लेक्स में लाइव प्रसारण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *