रायपुर/ग्राम पंचायत जरौदा/ छत्तीसगढ़ प्रदेश में नगरीय निकाय, नगर पालिक, नगर पंचायत और ग्राम पंचायत के चुनाव संपन्न हो चुके है ।
एक ओर जहा नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की वही ग्राम पंचायत में बीजेपी समर्थक सरपंच प्रत्याशियों ने शानदार जीत हासिल की है …

सत्य का सामना वेब. कॉम न्यूज से बातचित करते हुए विकासखण्ड धरसीवां ग्राम पंचायत जरौड़ा से नवनिर्वाचित सरपंच अजीत वर्मा ने बताया की जनता के आर्शीवाद और कार्यकर्ताओं के मेहनत से उन्हे यह सफलता मिली है । केंद्र की योजनाओ एवं राज्य सरकार की योजनाओ के अनुरूप जनता को लाभ दिलाने का प्रयास करेगें, साथ ही पीएम आवास योजना एवं नल जल योजना के अंतर्गत सभी जनता का कार्य करने का हर संभव प्रयास करेंगे……..
अजीत वर्मा ने जोर देते हुए कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश विकास के पहिए पे सवार है , पीएम मोदी जी अनेक योजनाओ से जनता को लाभ मिला है , जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना के अनुसार जनता को लाभ मिला है , इन्ही योजनाओ को जनता तक पहुंचाना ही मेरा लक्ष्य है

