राजधानी रायपुर/सत्य का सामना/अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद द्वारा 15 वा राज्य स्तरीय विकलांग सामूहिक विवाह का आयोजन बैरन बाजार स्थित आशीर्वाद भवन में आयोजित किया गया जिसमे 31 विकलांग सामूहिक जोड़े का विवाह संपन्न हुआ ।

इस अवसर पर समाज सेवी तरुण शर्मा द्बारा दो विकलांग जोड़े को सहयोग दिया गया, सत्य का सामना वेब न्यूज बातचित में उन्होने बताया की समाज सेवा से जुड़े हुए कार्य में उन्हे एक अलग ही आनंद की अनुभूति होती है , बता दे की समाज सेवी तरुण शर्मा पिछले कई वर्षों से समाज सेवी कार्य से जुड़े है , रक्त दान, नेत्र शिविर, विवाह कार्यकम के आयोजन में वह बड़चढ़ के शामिल हो कर अपना सहयोग प्रदान करते है । विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वार उन्हें सम्मानित किया जाता रहा है ।
