फतेहपुर/सत्य का सामना/फतेहपुर में सड़क पर घूम रहे मनचलों के दबंगई का मामला सामने आया है , सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दो बहने जब घर के काम से सड़क से निकल रही थी तभी चार युवकों में आके छेड़खानी की , और जब दोनों बहनों ने अपने भाई को कॉल करके बुलाया तब युवकों ने मिलकर उसके भाई की भी पिटाई कर दी ….

घटना के दौरान दो बाइक पर सवार चार युवक वहां आए और दोनों लड़कियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। परेशान बहनों ने तुरंत अपने भाई को फोन कर बुलाया। जैसे ही भाई मौके पर पहुंचा, चारों युवकों ने उसे पकड़ लिया और बीच सड़क पर मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने पीड़ित का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। स्थानीय लोगों के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
