
राजधानी रायपुर/सत्य का सामना/ बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता आज एसपी कार्यालय का घेराव करने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे , हजारों की संख्या में आए कार्यकर्ता साथ में तख्ती और बैनर ले के आए थे, बजरंग दल के प्रमुख नेताओं कहा है जिस गौ माता को मां का दर्जा दिया गया है उन्हे विधर्मियो द्बारा काट कर बेचा जा रहा है रायपुर सिटी में एसपी, कलेक्टर, एवं प्रमुख नेता निवास करते है वहां राजधानी में सबके नाक के नीचे यह घृणित कार्य हो रहा है और पूरा प्रशासन बेखबर है, बजरंग दल इसकी घोर निन्दा करता है और कड़ी से कड़ी सजा देने का प्रावधान रखता है । बजरंग दल के प्रमुख नेता ने कहा की अगर प्रशासन द्वारा ठोस कार्यवाही नही होती है तो बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद अपने स्तर पर कार्यवाही करने के लिए बाध्य रहेंगे ….

हनुमान चालीसा का किया पाठ
वही हजारों की संख्या में पहुंचे बजरंगी और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओ ने टोली बना कर हनुमान चालीसा का पाठ बारी बारी से करते रहे इस दौरान आम जनता भी अदोलन में शामिल होकर हनुमान चालीसा का पाठ किया…

गौरतलब है की बीते गुरुवार को मोमिनपारा स्थित एक मकान में गौ मांस को काट कर बेचा जा रहा था जिसमें करीब 226 किलो गौ मांस बरामद हुआ था, सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करने पर छह लोगो की गिरफ्तारी हुई और एक आरोपी भागने में सफल हुआ ।
यह हुए थे गिरफ्तार
समीर मंडल पश्चिम बंगाल, खुर्शीद अली, मोहम्मद मुंतजिर हैदर, अशफाक अली, अरमान हैदर, एवं इरशाद कुरैशी…..
