जांजगीर चांपा वासियों को सीएम विष्णुदेव साय की सौगात, स्टेडियम एवं क्रिएटर्स हब का किया उद्घाटन, महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण कर सामूहिक कन्या विवाह में शामिल हुए…

छत्तीसगढ़

जांजगीर/सत्य का सामना/ सीएम श्री विष्णुदेव साय ने जांजगीर चांपा जिले में दौर के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकर्पण और शिलान्यास किया ।

खोखराभाटा में नवनिर्मित स्टेडियम का लोकर्पण कर क्षेत्र वासियों को समर्पित किया साथ ही नन्हे युवाओं के साथ क्रिकेट का आनंद लिया । सीएम श्री साय ने कहा की इस भव्य क्रिकेट स्टेडियम में अब एक ही जगह क्रिकेट, फुटबाल, बास्केटबाल, बालीबाल, रनिंग जैसे कई खेलो का सभी युवाओं को मंच मिलेगा।

 

 

हसदेव क्रिएटर हब एवं ग्लोबल मंच का शुभारंभ

सीएम श्री विष्णुदेव साय ने जांजगीर चांपा जिले में युवाओं, सोशल मीडिया, यू ट्यूबर्स, क्रिएटर्स, एवम गायकों की प्रतिभा को मंच देने के लिए कचहरी चौक स्थित सी मार्ट परिसर में हसदेव क्रिएटर्स हब एवं ग्लोबल मंच (हाईटेक स्टूडियो) का उद्घाटन किया …

 

 

183 करोड़ की राशी 285 विकास कार्यों की मिली सौगात

सीएम श्रीं विष्गुदेव साय ने जांजगीर दौर में जिले वासियों को 183 करोड़ के अधिक राशि के 285 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया उन्होने कहा की इस राशि से क्षेत्र वासियों के जनसुविधा के कार्य तेज गति से सम्पन्न होगे।

 

 

महात्मा गांधी के प्रतिमा का किया अनावरण

सीएम श्री विष्णुदेव साय ने जांजगीर चांपा जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा का अनावरण किया और कहा की गांधी जी ने पूरी दुनिया को एकता, समानता, एवं मानवता का संदेश दिया है । उनका यह संदेश मानव समाज के लिए अनमोल है

 

 

सामूहिक कन्या विवाह में शामिल हुए

 

जांजगीर चांपा दौरे के दौरान सीएम साय जांजगीर हाई स्कूल मैदान में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह कार्यकम में शामिल हुए इस दौरान उन्होंने शामिल नवविवाहित जोड़े को बधाई एवं शुभकामनाएं दी …..

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *