share Market Live update 7 Jan: शेयर मार्केट में आए भूचाल के बाद आज उछाल की संभावना, जाने ग्लोबल संकेत…

शेयर बाजार

सत्य का सामना/Share Market Updates 7 January: घरेलू शेयर बाजार सोमवार को आए भूचाल के बाद आज मंगलवार को उछाल की उम्मीद है। क्योंकि, एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार हुआ, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार एसएंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट के साथ एक सप्ताह से अधिक के उच्च स्तर पर बंद हुआ। बता दें सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली के कारण भूचाल आ गया। चीन में एक नए वायरस के प्रकोप की रिपोर्ट से सेंसेक्स 1,258.12 अंक या 1.59% की गिरावट के साथ 77,964.99 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 388.70 अंक या 1.62% की गिरावट के साथ 23,616.05 पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार

वॉल स्ट्रीट पर रातोंरात टेक रैली के बाद एशियाई बाजारों में मंगलवार को एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हुआ। जापान का निक्केई 225 1.96% चढ़ा, जबकि टॉपिक्स 0.73% चढ़ा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.21% और कोस्डैक 0.34% मजबूत हुआ। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स ने कमजोर शुरुआत का संकेत दिया।


गिफ्ट निफ्टी टुडे

गिफ्ट निफ्टी 23,775 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 55 अंकों का प्रीमियम है, जो भारतीय शेयर बाजार के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत दे रहा था।

 

वॉल स्ट्रीट

अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को मिश्रित बंद हुआ, सेमीकंडक्टर शेयरों में रैली के बीच डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 25.57 अंक या 0.06% की गिरावट के साथ 42,706.56 पर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 32.91 अंक या 0.55% बढ़कर 5,975.38 पर पहुंच गया। नैस्डैक कंपोजिट 243.30 अंक या 1.24% बढ़कर 19,864.98 पर बंद हुआ।

एनवीडिया के शेयरों में 3.43%, एडवांस्ड माइक्रो डिवाइसेस में 3.33% और माइक्रोन टेक्नोलॉजी स्टॉक की कीमत में 10.45% की तेजी आई। फोर्ड के शेयर के भाव 0.40% बढ़े और जनरल मोटर्स ने 3.40% की बढ़त दर्ज की, सिटीग्रुप ने 2.45% की बढ़त दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *