आज का राशिफल 4 जनवरी: कैसा गुजरेगा नववर्ष का चौथा दिन, किसे होगा अचानक धन लाभ आइए आज का राशिफल जानें ..

राशिफल

सत्य का सामना/आज का पंचांग और राशिफल
🔸➖🔸➖🔸➖🔸

🔅दिनांक = 04-जनवरी-2025
🔅दिन = शनिवार
🔅संवत् = 2081
🔅मास = पौष मास
🔅पक्ष = शुक्ल पक्ष
🔅तिथि= पंचमी तिथि आज रात्रि 10:02 तक रहेगी

आज का राहूकाल:- सुबह 09: 00 से 10:30 तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करे

🔸🔹🔸🔹🔸🔹🔸🔹

मेष राशि :- आत्मविश्वास बढ़ेगा।परिवार जनों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का अवसर मिलेगा।पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा।व्यापार में आर्थिक लाभ संभव है।

 

वृषभ राशि :- आज माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी,कारोबार में स्थिति सामान्य रहेगी।परिश्रम की अधिकता रहेगी,नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं।

 

मिथुन राशि :- बड़े भाइयों के साथ मिलजुलकर रहें।कर्मचारियों से उचित सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे।जमीन जायदाद से जुड़े मामले पक्ष में हल होंगे,अध्ययन के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

 

कर्क राशि :- आज खानपान का विशेष ध्यान रखें।धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे,किसी विशेष अधिकारी से मेलजोल बढ़ेगा।प्रेम प्रसंग के कारण घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा,संतान के विवाह प्रस्ताव आएंगे।

 

सिंह राशि :- अपने खर्चीले स्वभाव पर नियंत्रण रखें,संतान के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।आस-पास के लोगों की मदद करना होगी।नए अनुबंध लाभकारी सिद्ध होंगे,किसी महापुरुष के दर्शन संभव है।धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

 

कन्या राशि :- आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।आपसी संबंधों में कटुता बढ़ेगी।स्वयं को अकेला महसूस करेंगे।परिजनों से खुशखबरी प्राप्त होगी।नौकरी में चल रहे तनाव बड़ा रूप ले सकते हैं।आध्यात्मिक उन्नति होगी।

 

तुला राशि :- निजी जीवन में किसी के प्रति आपके मन में चल रहे शक के कारण आपका उससे विवाद संभव है।कृषि से संबंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे।न्यायालय में चल रहे प्रकरणों में नया मोड़ आ सकता है।विरोधी सक्रिय होंगे,सावधान रहें।

 

वृश्चिक राशि :- नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।व्यापार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था समय पर होने से कार्य पूरे होंगे,पूर्व में किए निवेश से लाभ होगा।

 

धनु राशि :- झूठ बोलने से बचें,दिखावे के चक्कर में परेशानी में पड़ सकते हैं।आज दोस्तों की सहायता से कार्य पूरे होंगे।मनमाने तरीके से कार्य करने से बचें,लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।

 

मकर राशि :- क्या करें,क्या ना करें,इसी पसोपेश में रहेंगे,जो जरूरी कार्य हैं, वह लंबित रहेंगे।नए नए कार्य सामने आते जाएंगे,आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी।भवन निर्माण में विलंब होगा।

 

कुंभ राशि :- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से गंभीर स्थिति का निर्माण होगा,सामाजिक आयोजनों में आपकी रूचि बढ़ेगी।विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है।जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूरे होंगे।

 

मीन राशि :- करियर में आ रहा अवरोध,मानसिक तनाव उत्पन्न करेगा।निजी जीवन में महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय आ गया है।जमीन जायदाद से जुड़े मामले पक्ष में हल होंगे।वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *