कांकेर/सत्य का सामना/ छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बडा सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जिसमे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाइक को टक्कर मार दी जिसमे मौके में ही 5 लोगो की मौत हो गई , सभी मृत कालेज के छात्र बताए जा रहे है मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है ।

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक में सवार कालेज के छात्र जा रहे थे, तभी अंतागढ़ मार्ग पर खंडी नदी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार लोगो को रौंद दिया जिससे उनकी मौके में ही मौत हो गई जिसमे 3 युवक और 2 युवती शामिल थे । मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पे पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लेते हुए आगे की कार्यवाही के लिए जुट गई है …..
