share Market Live update 18December: मार्केट की शुरुआत आज भी कमजोर रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 18 अंक नीचे 80666 के स्तर पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 38 अंकों के नुकसान के साथ बुधवार के कारोबार की शुरुआत 24297 के स्तर से की।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले सतर्कता के बीच कमजोर ग्लोबल के संकेतों के चलते घरेलू शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 बुधवार को गिरावट के साथ खुलने की उम्मीद है। क्योंकि एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हुआ, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार रातभर गिरावट के साथ बंद हुए। डॉऊ जोन्स में लगातार नौवें सत्र में गिरावट आई।
