भगवान बिरसा मुंडा के पड़पोते मंगल मुंडा ने आज अंतिम सांस ली, हृदय गति रुकने से हुआ उनका निधन, सीएम आदित्यनाथ योगी एवं विष्णुदेव साय ने निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की….

झारखंड (रांची)

रांची/भगवान बिरसा मुंडा के पड़पोते मंगल मुंडा ने रांची के अस्पताल में अंतिम सांस ली। एक अधिकारी ने बताया कि हृदय गति रुकने की वजह से उनका निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, मंगल मुंडा 45 वर्ष के थे। उन्होंने राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में रात साढ़े 12 बजे अंतिम सांस ली। बताया गया कि झारखंड के खूंटी जिले में 25 नवंबर को एक यात्री वाहन की छत से गिरने के कारण मुंडा के सिर में गंभीर चोट आई थी। तब से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

 

मंगल मुंडा की रात करीब साढ़े 12 बजे हृदय गति रुकने से मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मंगल मुंडा को वेंटिलेटर पर रखा गया था। हमने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन असफल रहे। मंगल मुंडा को मंगलवार को खूंटी सदर अस्पताल से रिम्स रेफर किया गया था। उनके मस्तिष्क में गंभीर चोट आई थी और मस्तिष्क के दोनों तरफ खून के थक्के जम गए थे। मंगलवार को रिम्स के ‘न्यूरोसर्जरी विभाग’ के विभागाध्यक्ष डॉ आनंद प्रकाश के नेतृत्व में उनकी सर्जरी हुई थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *