200 करोड़ क्लब में शामिल हुई एनटीआर की “देवरा”, और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर सरकटे का आतंक..

फ़िल्म जगत

सिनेमाघरों में इस समय साउथ और बॉलीवुड फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। एक तरफ मैदान में ‘स्त्री 2’ है, जो रिलीज के इतने दिनों बाद भी पैसों की बारिश कर रही है। वही, दूसरी ओर जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा है, जो रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच सुर्खियां बटोर रही है। हालांकि, ‘स्त्री 2’ के आगे ‘देवरा’ भी घुटने टेकते नजर आ रही है। शानदार ओपनिंग के बाद देवरा सिनेमाघरों में संघर्ष करती नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि बुधवार को थिएटर में किस फिल्म ने कितना दम दिखाया है…

 

 आरआरआर’ के बाद दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए जूनियर एनटीआर ने एक बार फिर ‘देवरा’ के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर ली है। फिल्म में अभिनेता के साथ जान्हवी कपूर और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं। जूनियर एनटीआर की इस फिल्म ने अच्छी ओपनिंग की थी। हालांकि, फिल्म को 200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने के लिए काफी जूझना पड़ा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *