आज साल 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है, यह ग्रहण मीन राशी में लगेगा..

धर्म

सत्य का सामना/ आज साल 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण मीन राशि में लगेगा और आज ही सर्वपितृ अमावस्या भी है। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, क्योंकि सूर्य ग्रहण रात को लगेगा। जिस कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण आज रात 9 बजकर 14 मिनट से शुरू होगा और खत्म देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर होगा।

 

साल 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण पितृ अमावस्या के दिन लगेगा, जो पितृपक्ष का आखिरी दिन होता है। पितृ अमावस्या के दिन पितरों को विदाई दी जाती है और श्राद्ध, तर्पण, ब्राह्मण उत्सव, दान आदि किया जाता है। उनकी आत्मा को शांत करने के लिए इस दिन सूर्य ग्रहण होने से दान का महत्व और भी बढ़ जाता है। इसलिए इस दिन लोगों को बढ़ चढ़कर दान करने की सलाह दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *