share market 2 sep: ग्लोबल मार्केट में मिले जुले रुख के बाद से आज सेंसेक्स और निफ्टी 50 की शुरुवात सतर्क हो सकती है..

शेयर बाजार

सत्य का सामना/Share Market live Updates 2 Sep: ग्लोबल मार्केट में मिले-जुले रुख के बाद सोमवार यानी आज घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50 की शरुआत सतर्क हो सकती है। सितंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद जगाने और ताजा आर्थिक आंकड़ों के बाद एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हुआ, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार पिछले सप्ताह मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ।

पहले शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बेंचमार्क निफ्टी 50 के साथ एक नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। यह लगातार 12वें सेशन में बढ़त बरकरार रखा। सेंसेक्स 231.16 अंक या 0.28 फीसद बढ़कर 82,365.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 83.95 अंक या 0.33 फीसद बढ़कर 25,235.90 पर बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *