यूक्रेन/सत्य का सामना/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से कीव में मुलाकात की। यह मुलाकात युद्धग्रस्त देश की ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा थी। प्रधानमंत्री ने जेलेंस्की को गले लगाया और उनके कंधे पर हाथ रखा। इस दौरान जेलेंस्की भावुक हो गए, जब दोनों ने मारे गए बच्चों को मर्टीरोलॉजिस्ट एक्सपोजिशन में श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच उच्च स्तरीय बातचीत शुरू हुई। जिसमें सभी की नजरें रूस-यूक्रेन युद्ध पर मोदी की स्थिति पर थी।
यह 2022 में रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से भारत की ओर से पहला उच्च स्तरीय दौरा है। इससे एक महीने पहले मोदी ने रूस का दौरा किया था और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। तब जेलेंस्की ने मोदी की पुतिन से मुलाकात की आलोचना की थी। प्रधानमंत्री पोलैंड से दस घंटे का सफर करने के बाद कीव पहुंचे और यूक्रेनी अधिकारियों व भारतीय समुदाय से मिले।